लखनऊ के ITI अलीगंज में मेगा जॉब फेयर, टाटा मोटर्स और हेला इंडिया में युवाओं को नौकरी का मौका

Lucknow Job Fair: लखनऊ के ITI अलीगंज में बुधवार को टाटा मोटर्स का जॉब फेयर शुरू हुआ। रिक्रूटमेंट ड्राइव में सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कैंपस पहुंच रहे हैं। इसमें टाटा मोटर्स के साथ हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। दोनों कंपनियों में युवाओं को अप्रेंटिसशिप और नौकरी का मौका दिया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई।

टाटा मोटर्स में 13,870 रुपये स्टाइपेंड

टाटा मोटर्स की अप्रेंटिसशिप के लिए 18 से 25 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और ITI में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, COPA/PASSA और CNC मशीनिंग समेत कई ट्रेड के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

चयन में पहले प्रोफाइल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच होगी। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 13,870 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। कैंटीन, 10 किलोमीटर तक परिवहन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज और PPE की सुविधा भी दी जाएगी।

हेला इंडिया में 19 हजार तक वेतन

हेला इंडिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से डिप्लोमा या BSc पास युवा आवेदन कर सकते हैं। 2020 से 2025 तक के पासआउट पात्र हैं। डिप्लोमा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए।

चयनित युवाओं को 17 हजार से 19 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर स्थायी नौकरी का अवसर भी दिया जाएगा।

Also Read: चारबाग स्टेशन पर महिला सैन्य अफसर से कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.