युवाओं को MS धोनी की सलाह, फोन और ऑफिस की दुनिया से निकलकर खेलकूद को दें समय
Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने युवाओं को फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।
लेखक जावेद अख्तर के साथ एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान धोनी ने कहा कि आज की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियां कम होती जा रही हैं।
घर से ऑफिस जाना, घंटों बैठकर काम करना और फिर वाहन से घर लौटना आम हो गया है। इससे शरीर को पर्याप्त गतिविधि नहीं मिल पाती।
धोनी के मुताबिक, लंबे समय तक बैठे रहने, खेलकूद से दूरी और फास्ट फूड के बढ़ते चलन का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
धोनी ने युवाओं को नियमित रूप से खेलकूद में हिस्सा लेने और रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने की सलाह दी।
उन्होंने कम सक्रिय जीवनशैली के साथ तला-भुना और ज्यादा चीनी वाला खाना सेहत के लिए नुकसानदेह बताया।
जावेद अख्तर बोले- नई पीढ़ी से भी सीखें बुजुर्ग
इसी बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कई मायनों में पिछली पीढ़ियों से बेहतर है।
उन्होंने बुजुर्गों को सलाह दी कि वे यह न मानें कि हर सवाल का जवाब सिर्फ उनके पास है। नई पीढ़ी के विचारों को समझना और उससे सीखने के लिए तैयार रहना भी जरूरी है।
धोनी और अख्तर की बातचीत में युवाओं की जीवनशैली, स्वास्थ्य और पीढ़ियों के बीच आपसी समझ का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया।
Also Read: हार्दिक पंड्या की कमी कैसे पूरी करेगी टीम इंडिया? 3 युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

