Bareilly News: जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Bareilly News: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया बॉयज इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

