बांग्लादेश के इस युवा क्रिकेटर का निधन, 18 साल की उम्र में ल्यूकेमिया से हारी जंग

अंडर-18 टीम के तेज गेंदबाज मेहदी हसन हृदोय के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट में शोक की लहर

Sports News: बांग्लादेश के युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय का ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 18 साल के थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार, 24 अक्टूबर को उनके निधन की जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया।

BCB के मुताबिक, हृदोय चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम के लिए खेल चुके थे। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर देखा जाता था और उनसे भविष्य में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

बोर्ड ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई।

इलाज के लिए बोर्ड ने की थी आर्थिक मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हृदोय को इलाज के लिए ढाका ले जाया जा रहा था, तभी एंबुलेंस में उनकी मौत हो गई।

Mehedi Hasan Hridoy

इससे पहले उनके इलाज के लिए मदद भी दी गई थी। 2 जुलाई को बांग्लादेश के युवा एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने BCB कार्यालय में हृदोय के पिता को पांच लाख टका का चेक सौंपा था।

युवा खिलाड़ी के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट जगत में शोक है।

Also Read: युवाओं को MS धोनी की सलाह, फोन और ऑफिस की दुनिया से निकलकर खेलकूद को दें समय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.