Bareilly News: सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्मेलन में लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प

Bareilly News: बरेली जिले के आंवला कस्बा स्थित स्वर्ण पैलेस में रविवार को दोपहर करीब दो बजे सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया और एक स्वर में पूर्ण एकजुटता का संकल्प लिया। मंच से हुंकार भरते हुए दिग्गज नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर उसे ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने संगठन के मूल ढांचे यानी बूथ स्तर की मजबूती पर विशेष बल दिया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव की असली ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता ही होता है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को अभी से मैदान में उतरना होगा और सपा की जनहितकारी नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

सपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्मेलन में लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प

दिग्गजों की उपस्थिति और सफल संचालन

सम्मेलन में पूर्व सांसद/विधायक व वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव, महिपाल सिंह, शुभलेश यादव, धर्मेंद्र कश्यप, पंडित आरके शर्मा, जीराज यादव, अमित राज, पीयूष लोधी, विजेंद्र यादव, इरशाद अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली, मशकूर खां, जगदीश यादव, आदेश यादव, वकार अली, अरविंद यादव, इंद्रपाल सिंह, भारती चौहान, नीरज तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, सुल्तान वेग और अफसर खां सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक यादव द्वारा किया गया। सम्मेलन के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए हाथ उठाकर पार्टी को हर हाल में विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: गौवंश संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.