सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस ने कसी कमर, यातायात माह में रहेगी विशेष नजर

Siddharthnagar News: जनपद मुख्यालय से इस वक्त की खबर हैजहां सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

यातायात माह-2026 को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों की सीसीटीम में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में हुई सड़क दुर्घटनाओं की मासिक समीक्षा की गई। साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस ने कसी कमर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जागरूकता अभियान को जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रभावी रणनीति के तहत कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। सिद्धार्थनगर यातायात पुलिस का उद्देश्य साफ है- सड़क हादसों में कमी लाना और आमजन का सफर सुरक्षित बनाना।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: पीलीभीत में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, वैक्सीन-इंसुलिन का होगा उत्पादन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.