SIR के विरोध में 7 नवंबर को कोच्चि में प्रदर्शन, प्रकाश राज की अपील पर BJP का पलटवार

Actor Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई है।

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा कर लोगों से 7 नवंबर को कोच्चि में होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि छात्र, युवा, सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट होकर इस प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

प्रकाश राज ने वीडियो संदेश में कहा कि 7 नवंबर को कोच्चि के ‘जंतर-मंतर’ पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से इसमें शामिल होने की अपील की।

अभिनेता ने कहा कि वह खुद भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से सरकार और चुनाव आयोग तक अपनी आवाज पहुंचाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

भाजपा प्रवक्ता KVS Haridas ने किया पलटवार

प्रकाश राज की अपील पर भाजपा प्रवक्ता KVS Haridas ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने CJP के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ प्रदर्शन को लेकर फंडिंग से जुड़े सवाल उठाए।

हरिदास ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में CJP से जुड़े नेताओं की फंडिंग को लेकर जानकारी दी थी।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि एक नेता को अमेरिका में मौजूद भारत-विरोधी ताकतों से और दूसरे को पाकिस्तान के नेताओं से कथित तौर पर फंडिंग मिली।

उन्होंने केरल सरकार से सवाल किया कि क्या उसे ऐसे लोगों का समर्थन करना चाहिए। साथ ही, केरल पुलिस से प्रकाश राज को राज्य में प्रवेश करने से रोकने और मामले में UAPA के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

SIR को लेकर सियासी टकराव तेज

एक तरफ प्रकाश राज SIR प्रक्रिया के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता ने उनकी अपील और प्रदर्शन के आयोजकों पर सवाल उठाए हैं।

इस बयानबाजी के बाद केरल में SIR को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। अब सबकी नजर 7 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन पर है।

Also Read: Ramayana: ओपनिंग डे पर हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनने से चूकी ‘रामायण’, नंबर-1 पर ‘धुरंधर 2’ कायम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.