19 जून को एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, OTT और थिएटर में 9 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
New Release: 19 जून का दिन एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। रोमांस, सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर कंटेंट इस वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजक बना देगा।
ओटीटी पर रोमांच, रहस्य और इमोशन का तड़का
‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ (जियोहॉटस्टार) में मुख्य भूमिकाओं में संचिता बसु और धवल ठाकुर नजर आएंगे। पहले सीजन में शानविका और कुलदीप की कहानी अधूरी रह गई थी, अब नए सीजन में शानविका अपने अपमान का बदला लेने के लिए लौटती है।
‘वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल’ (नेटफ्लिक्स) एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें जोई ड्यूच और निक रॉबिन्सन लीड रोल में हैं। कहानी एक महिला की है जो अपनी दिवंगत बहन को वॉयस मैसेज भेजती है, लेकिन वह नंबर एक अजनबी को मिल जाता है और भावनात्मक कहानी शुरू हो जाती है।
‘ओएसिस’ (नेटफ्लिक्स) में आना गार्सिस और टॉमी एगुइलेरा मुख्य किरदारों में हैं। एक लग्जरी रिजॉर्ट में एक मेहमान के गायब होने के बाद सभी लोग शक के घेरे में आ जाते हैं और रहस्यों की परतें खुलने लगती हैं।
‘हसबैंड्स इन एक्शन’ (नेटफ्लिक्स) में जिन सेओन-क्यू और गोंग म्युंग नजर आएंगे। कहानी एक मजेदार एक्शन-कॉमेडी है जहां एक अपहृत महिला को बचाने के लिए उसका एक्स पति और पति मिलकर मिशन पर निकलते हैं।
‘सेव द टाइगर्स 3’ (जियोहॉटस्टार) में प्रियदर्शी, चैतन्य कृष्णा और अभिनव गोमतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बार तीन दोस्तों की शादीशुदा जिंदगी में भगवान इंद्र खुद धरती पर आकर उनका अनोखा टेस्ट लेते हैं।
थिएटर में रोमांस, इमोशन और एडवेंचर का मेल
‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आज के दौर की दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनों को नए अंदाज में दिखाती है।
‘समर्पित’ एक इमोशनल ड्रामा है जिसमें अंकित यादव और जया भट्टाचार्य नजर आएंगे। यह फिल्म एक पिता के अपने बच्चों के लिए संघर्ष और त्याग की कहानी दिखाती है।
डिज्नी-पिक्सर की ‘टॉय स्टोरी 5’ में वुडी और बज लाइटइयर की वापसी होती है। इस बार फिल्म का बड़ा संदेश है कि बच्चों पर मोबाइल और गैजेट्स की लत कितना बड़ा खतरा बन सकती है।
वहीं ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ में असरानी, जरीना वहाब, मुश्ताक खान और मिलिंद गुनाजी मुख्य किरदारों में हैं। यह क्राइम थ्रिलर उत्तराखंड की पृष्ठभूमि में एक पारिवारिक विवाद से शुरू होकर मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है।

