‘समुक’ की शूटिंग शुरू करने को तैयार अक्षय कुमार, सामने आई तारीख, एलियन थ्रिलर में दिखेगा नया अंदाज

Bollywood News: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं।

उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’ और अनीस बज्मी के साथ बनने वाली अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है।

इसी बीच उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘समुक’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में बनी यह फिल्म अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के चलते अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों से काफी अलग बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार स्टारर ‘समुक’ की शूटिंग 20 अगस्त के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। अगर यह शेड्यूल तय रहता है तो अक्षय जल्द ही इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके लिए मेकर्स ने हॉलीवुड से जुड़े कुछ अनुभवी नामों को भी टीम में शामिल किया है।

एलियन थ्रिलर और सर्वाइवल हॉरर का होगा तड़का

‘समुक’ को भारत की बड़ी प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर और सर्वाइवल हॉरर फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

फिल्म में एलियन क्रिएचर डिजाइनिंग की जिम्मेदारी हॉलीवुड के मशहूर एलेक गिलिस को दी गई है। वहीं, इसके एक्शन को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी है।

Akshay Kumar

फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लंबे समय बाद इस प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

2027 में रिलीज की तैयारी

‘समुक’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म को 2027 में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है।

एलियन क्रिएचर, सर्वाइवल और हॉरर का कॉम्बिनेशन फिल्म को अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से अलग अनुभव दे सकता है।

अब शूटिंग शुरू होने की संभावित तारीख सामने आने के बाद फैंस की नजरें इस प्रोजेक्ट पर टिक गई हैं।

अगर फिल्म मेकर्स की योजना के मुताबिक आगे बढ़ती है तो ‘समुक’ अक्षय कुमार के करियर की एक अलग तरह की फिल्म साबित हो सकती है।

Also Read: सलमान खान ने ‘पुष्पा’ मेकर्स से मिलाया हाथ, राज एंड डीके के साथ बनाएंगे बड़ी फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.