बांदा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का आयोजन, 77 लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट

Banda News: बांदा के विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने 77 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। इनमें 52 दर्जी, 20 हलवाई, 4 राजमिस्त्री और 1 लोहार ट्रेड के लाभार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग अजय यादव रहे।

बांदा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का आयोजन, 77 लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट   

 

सेवा संकल्प अभियान पर क्या बोले जनप्रतिनिधि

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान एक महीने तक चलेगा। इसके जरिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम होगा। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया।

बांदा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का आयोजन, 77 लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अभियान के दौरान पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने लोगों से घरों में दीप जलाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा ने भी विचार रखे।

बांदा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का आयोजन, 77 लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट

सरकारी भवनों पर होगा दीपोत्सव

सेवा दिवस पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस थानों और विकासखंड कार्यालयों समेत कई सरकारी भवनों पर दीपोत्सव और रोशनी की जाएगी। वहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का रामकेश निषाद, प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा और कल्लू सिंह राजपूत ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

Also Read: अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, सीएम भगवंत मान और DGP ने जताया गहरा शोक 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.