Moradabad News: आंधी-तूफान के बीच पड़ोसी की दीवार गिरने से दंपत्ति की मौत

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गत रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब परिवार घर के आंगन में सो रहा था।

जानकारी के अनुसार, दलपतपुर निवासी इदरीस (42) अपनी पत्नी फातिमा (40) और बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान पड़ोस की एक पुरानी दीवार भरभराकर दंपत्ति के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक दंपत्ति के 6 बेटों और 2 बेटियों के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घर में मचे कोहराम को देख गांव के हर शख्स की आँखें नम हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read: ‘जिस झंडे ने पहचान दी, उसे जलाना स्तरहीन’, अपर्णा यादव पर भड़के अरविंद सिंह गोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.