Bareilly News: परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में दो परिवारों का सुखद मिलन, मुकदमे बाजी के कगार पर थे दोनों पक्ष
Bareilly News: लक्ष्य की पूर्णता की ओर बढ़ते हुए परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में आज बुधवार को दो परिवारों का सुखद मिलन करवाया गया। ये दोनों परिवार काफी समय से मनमुटाव के चलते मुकदमे बाजी के कगार पर थे। इनमें पहला मामला रजिया अंसारी पत्नी नदीम अंसारी, मुहल्ला बजरिया, थाना आंवला का और दूसरा मामला पूनम पत्नी अशोक, मुहल्ला बाग बख्शी, थाना आंवला का था।
अब तक 185 पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण निपटारा
पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला के अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 185 पारिवारिक विवादों का निपटारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में किया जा चुका है, जबकि शेष 62 मामले प्रक्रियाधीन हैं।

मां-बाप के साथ तीन अबोध बच्चे भी लौटे घर
आज का दिन विशेष कारुणिक अवसर था, जब मां-बाप के साथ-साथ तीन अबोध बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ गले मिलकर खुशी-खुशी अपने घर को गये। परिवारों के इस सुखद मिलन से माहौल भावुक हो गया। इस सफल प्रयास में शोखी अग्रवाल, रामदीन सागर, रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी, सीमा रजा, राजिया सुल्तान, शोभना अग्रवाल और मुख्य आरक्षी रेनू केसरवानी का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: लखनऊ में जाली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश, 2 सगे भाई गिरफ्तार

