‘क्या फिर वनवास चले गए प्रभु श्रीराम?’, चढ़ावा चोरी पर Akhilesh Yadav का नया हमला

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम का 4 मिनट 40 सेकेंड का AI वीडियो साझा करते हुए सवाल किया, “क्या फिर चले गए वनवास?” वीडियो के जरिए मंदिर में कथित चोरी और उससे जुड़े घटनाक्रम को प्रतीकात्मक अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

Akhilesh Yadav द्वारा साझा किया गया वीडियो एक सिनेमैटिक प्रस्तुति है। इसकी शुरुआत शांत और सूनी अयोध्या से होती है, जिसके बाद मंदिर के भीतर भगवान श्रीराम की AI से तैयार आकृति दिखाई जाती है। पूरे वीडियो में गंभीर माहौल रखा गया है और संकेत दिया गया है कि मंदिर में हुई घटना से अयोध्या की भावना आहत हुई है।

 

दानपात्र और अयोध्या के दृश्य दिखाए गए

वीडियो में मंदिर का वह हिस्सा भी दिखाया गया है, जहां चोरी की घटना सामने आई थी। बड़े दानपात्र और मंदिर परिसर के दृश्य के साथ आगे साधु-संतों और श्रद्धालुओं को हाथ जोड़कर खड़े दिखाया गया है, जबकि श्रीराम को अयोध्या की सीमा की ओर जाते हुए प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया है। इसके जरिए विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

उधर, मामले की जांच कर रही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सातों आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान अनुकल्प मिश्रा के घर हुई 50 लाख रुपये से अधिक खर्च वाली रामकथा भी जांच के दायरे में आई है। इस आयोजन के एक वीडियो में ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय भी नजर आए हैं।

5 जून को सामने आया था मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला 5 जून 2026 को रूटीन जांच के दौरान सामने आया था, जब कुछ कर्मचारियों के पास से नकदी बरामद हुई थी। मामला सार्वजनिक होने के बाद विपक्ष ने जांच की मांग उठाई, जिसके बाद 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की संपत्तियों व वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।

Also Read: तृणमूल में खुली बगावत, पार्टी मुख्यालय पहुंचे बागी विधायक, बोले- अब यहीं से चलेगी असली TMC

Get real time updates directly on you device, subscribe now.