ईरान ने नया नक्शा जारी कर होर्मुज जलडमरूमध्य पर आईआरजीसी नेवी के पूर्ण नियंत्रण का किया ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर नेवी ने सोमवार को एक नया रणनीतिक मानचित्र जारी किया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र को पूरी तरह से ईरान की सेना के नियंत्रण में दिखाया गया है। आईआरजीसी नेवी के अनुसार, यह नियंत्रित क्षेत्र ईरान के कुह-ए-मोबारक और यूएई के फुजैरा के दक्षिण के बीच की रेखा से शुरू होकर केशम आइलैंड और उम्म अल क्वैन के बीच तक फैला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस नए नक्शे के साथ उनके नियंत्रण वाले क्षेत्र के दायरे में कोई बड़ा बदलाव किया गया है या नहीं।

आईआरजीसी के प्रवक्ता सरदार मोहेबी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तेहरान द्वारा निर्धारित प्रबंधन प्रक्रिया का उल्लंघन करने वाले किसी भी जहाज को बलपूर्वक रोका जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रबंधन प्रक्रिया में वर्तमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईआरजीसी नेवी द्वारा जारी ट्रांजिट प्रोटोकॉल और समन्वय का पालन करने वाले सामान्य और वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन सुरक्षित रहेगा।

यूएई के ओपेक छोड़ने पर ईरान का रुख

संयुक्त अरब अमीरात द्वारा तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक से बाहर निकलने के फैसले पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि यह कदम सदस्यों के प्रति किसी बदले की भावना से प्रेरित नहीं है।

Also Read: असम, बंगाल और त्रिपुरा में पीएम मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रवाद की जीत : नौमेष त्रिपाठी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.