Lucknow News: डॉ. आंबेडकर और BSP के पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर्स और बैनर को ब्लेड से काटने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ब्लेड से काटे गए थे पोस्टर और बैनर
जानकारी के अनुसार, हजरतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1090 चौराहे और उसके आसपास बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। आरोपी ने इन पोस्टरों को ब्लेड से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। वीआईपी इलाके में हुई इस हरकत से इलाके में तनाव फैल सकता था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला तुरंत काबू में आ गया।
हिमांशु मिश्रा के रूप में हुई आरोपी की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस घटना के पीछे की मंशा और किसी अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
पुलिस की सतर्कता और जांच
हजरतगंज पुलिस का कहना है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
Also Read: UP News: अरबों की ठगी का चोखा धंधा ऑनलाइन गेमिंग एप, विदेश में बैठे हैं आका

