ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से भी नाता तोड़ने का ऐलान किया है। रॉय ने पार्टी में भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने के बाद खुद को अलग-थलग किए जाने का आरोप लगाया है।

शुखेंदु शेखर रॉय ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के आवास पर जाकर सौंपा।

इस्तीफे के बाद उन्होंने विपक्षी INDI गठबंधन को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।

बंगाल में हार और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

शुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पिछले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल के हर कस्बे में हुए कथित भ्रष्टाचार का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए।

Sukhendu Sekhar Roy

उन्होंने कहा कि आरजी कर (RG Kar) से जुड़े मुद्दे के अलावा भी कई ऐसे मामले थे, जिनको लेकर जनता के भीतर गुस्सा था, जो समय के साथ खुलकर सामने आया।

दूसरे सांसदों के इस्तीफे की अटकलें

इससे पहले यह चर्चा थी कि टीएमसी के दो राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते हैं, जिनमें शुखेंदु शेखर रॉय के साथ कोयल मलिक का नाम भी शामिल था।

हालांकि फिलहाल कोयल मलिक के इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2011 से TMC में थे शुखेंदु शेखर रॉय

शुखेंदु शेखर रॉय 2011 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और लंबे समय तक ममता बनर्जी के करीबी माने जाते रहे। पार्टी के मुश्किल दौर में भी वह टीएमसी के साथ खड़े नजर आए।

हालांकि, अब उनके इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की खुलकर तारीफ करने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही नई सियासी राह चुन सकते हैं।

Also Read: पश्चिम बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, ‘पुष्पा’ बताकर बनाई थी पहचान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.