AIIMS में 1400+ पदों पर बंपर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर-फार्मासिस्ट समेत कई नौकरियां, ऐसे करें एप्लाई
AIIMS CRE-5 Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) के तहत देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में 1400 से अधिक ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS CRE-5 Recruitment: किन संस्थानों में होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए देश के कई प्रमुख स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:
- AIIMS भोपाल
- AIIMS भुवनेश्वर
- AIIMS जोधपुर
- AIIMS पटना
- अन्य AIIMS संस्थान
- ESIC
- ICMR
- CNCI कोलकाता
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
- RIPANS, आइजोल
- AIIMS-CAPFIMS
- पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 13 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
- NOC जमा करने की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026
- आवेदन स्थिति जारी: 11 जुलाई 2026
- एडमिट कार्ड: जुलाई के दूसरे सप्ताह में |
- CBT परीक्षा: 25 से 27 जुलाई 2026
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
- फार्मासिस्ट
- जूनियर इंजीनियर
- असिस्टेंट इंजीनियर
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)
- मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर
- स्टोर कीपर
- कैशियर
- लाइब्रेरियन
- असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- प्राइवेट सेक्रेटरी
- फायर टेक्निशियन
- ड्राइवर
- योगा इंस्ट्रक्टर
- रिसर्च असिस्टेंट
- प्रोग्रामर
इसके अलावा कई अन्य तकनीकी और प्रशासनिक पद भी शामिल हैं।
AIIMS CRE-5 Recruitment: आयु सीमा और योग्यता
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 27, 30 या 35 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता भी पदवार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री, डिप्लोमा या आवश्यक तकनीकी योग्यता होना जरूरी है।
परीक्षा पैटर्न
भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी।
- कुल प्रश्न: 100
- परीक्षा अवधि: 90 मिनट
- कुल अंक: 400
- 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर से
- 80 प्रश्न संबंधित विषय से
- सही उत्तर: 4 अंक
- गलत उत्तर: 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग
कुछ पदों के लिए CBT के बाद स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है।
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
- सामान्य/EWS: 40%
- OBC: 35%
- SC/ST: 30%
- PwBD: 30%
आवेदन शुल्क
- General: ₹3000
- OBC: ₹3000
- EWS: ₹2400
- SC/ST: ₹2400
- PwBD: निशुल्क
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट किया जा सकता है।
AIIMS ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Also Read: UP Job Fair 2026: शुरू हुआ फ्री ऑनलाइन रोजगार मेला, घर बैठे ऐसे करें एप्लाई और पाएं नौकरी

