Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक श्यामधनी राही ने लिया गौ सेवा का संकल्प

Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विकासखंड उसका अंतर्गत ग्राम पंचायत महरिया स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र में गौ सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से गौवंश को चारा खिलाकर गौ सेवा एवं गौ संरक्षण का संकल्प लिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक श्यामधनी राही ने लिया गौ सेवा का संकल्प

इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि गौ माता की सेवा सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक दायित्व का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिमेष कुमार मिश्रा, युवा नेता अजय सिंह सहित क्षेत्र के लोग एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: CTET 2026 परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.