MPSC Group C Recruitment 2026: तलाठी समेत 5707 पदों पर भर्ती, बढ़ी आवेदन की तारीख

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। आयोग ने भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब इस भर्ती के तहत कुल 5,707 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा बदलाव महसूल और वन विभाग के तहत आने वाले ग्राम महसूल अधिकारी यानी तलाठी पदों को शामिल करना है।

3088 नए पद जोड़े गए, तलाठी के 1539 पद शामिल

जब MPSC ने शुरुआत में ग्रुप-सी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था, तब कुल 2,619 पदों पर भर्ती होनी थी। नए अपडेट के अनुसार आयोग ने इसमें 3,088 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं। इनमें अकेले 1,539 पद तलाठी के हैं।

इसके अलावा क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI), टेक्निकल असिस्टेंट और इंडस्ट्री इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, 25 अक्टूबर को परीक्षा

पद बढ़ने के बाद आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क का भुगतान 8 अगस्त 2026 तक SBI चालान या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

तलाठी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में पहले संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो 25 अक्टूबर 2026 को OMR आधारित होगी। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Also Read: मुंबई की सुपरगर्ल बनीं रिया यादव, बारिश में अकेले पुलिस वैन के आगे खड़ी होकर किया प्रदर्शन 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.