प्रभास की ‘स्पिरिट’ की तैयारी तेज, 27 जुलाई से शुरू होगा अगला शूटिंग शेड्यूल

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

एक तरफ जहां उनकी फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है, वहीं दूसरी ओर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का अगला शूटिंग शेड्यूल 27 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

इस शेड्यूल में प्रभास फिल्म के कई अहम हिस्सों की शूटिंग करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की करीब 40 फीसदी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

फिलहाल प्रभास विदेश में कुछ समय के ब्रेक पर हैं और जल्द ही भारत लौटने की उम्मीद है। भारत वापसी के बाद वह ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में पूरी तरह जुट जाएंगे।

तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे प्रभास

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ में प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बड़ा हिस्सा हैदराबाद में शूट किया जाएगा। मेकर्स फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट करने की तैयारी में हैं।

ऐसे में संभावना है कि आने वाले शेड्यूल में प्रभास और तृप्ति डिमरी के कई महत्वपूर्ण सीन्स शूट किए जाएंगे।

‘फौजी’ के बाद ‘स्पिरिट’ पर होगा प्रभास का फोकस

प्रभास फिलहाल अपनी फिल्म ‘फौजी’ पर ध्यान दे रहे हैं, जो 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ चुका है।

‘फौजी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रभास अब ‘स्पिरिट’ के बचे हुए काम को पूरा करने में जुटेंगे।

संदीप रेड्डी वांगा की अगली बड़ी फिल्म

‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी।

‘स्पिरिट’ के बाद वह रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे।

फिलहाल, फैंस को प्रभास की ‘स्पिरिट’ से जुड़े नए पोस्टर, टीजर या अन्य अपडेट का इंतजार है।

फिल्म की रिलीज डेट और बाकी जानकारी को लेकर मेकर्स जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Also Read: Jan Neta Release: विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ रिलीज, थिएटरों में जश्न, डांस-लेजर शो और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.