‘नसीब चुराने के लिए लोग स्त्री चुरा लेते हैं’, सुनीता संग रिश्ते पर छलका गोविंदा का दर्द
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में तनाव पर दिया बयान, बोले- घर खराब करने वालों को जूता मारूंगा
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
अब गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते हुए कहा, ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं।’ उनके इस बयान ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
इंटरव्यू में गोविंदा से पूछा गया कि उनके और सुनीता के रिश्ते में खटास कब और किस वजह से शुरू हुई। इस पर उन्होंने यह टिप्पणी की।
जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी को किसने उनसे दूर किया, तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। वहीं, दूसरे का घर खराब करने वालों के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा, ‘मैं ऐसे लोगों को खींचकर जूता मारूंगा।’
हालांकि, अभिनेता ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किसकी ओर था।
सुनीता भी रिश्ते पर कर चुकी हैं बात
इससे पहले सुनीता आहूजा ने भी एक इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अब गोविंदा को वह खुशी मिल रही है, जो वह 40 साल में नहीं दे पाईं।

हालांकि, सुनीता ने भी किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही किसी पर सीधा आरोप लगाया।
रिश्ते में तनाव की चर्चाओं के बीच सुनीता ने बच्चों टीना और यशवर्धन को लेकर अपना रुख साफ किया था। उन्होंने कहा कि वह कभी बच्चों से अपने पिता से रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं कहेंगी।
उनके मुताबिक, पति-पत्नी के मतभेदों का असर बच्चों और उनके पिता के रिश्ते पर नहीं पड़ना चाहिए।
गोविंदा और सुनीता के बयानों के बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें जारी हैं, लेकिन दोनों के बीच मतभेदों की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।
Also Read: ‘विरोधियों से बदला ले रही BJP’, नसीरुद्दीन शाह ने बंगाल चुनाव को लेकर साधा निशाना

