अमेरिका के कम्युनिटी फेस्टिवल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल, पुलिस अलर्ट पर

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो शहर में आयोजित एक बड़े कम्युनिटी फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार शाम ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास अज्ञात हमलावरों ने कई लोगों पर गोलियां चला दीं। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और हमलावरों के भागने के संभावित रूट की जांच की जा रही है।

अमेरिका के कम्युनिटी फेस्टिवल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल, पुलिस अलर्ट पर

दो दिन चलने वाला लोकप्रिय फेस्टिवल

‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में आयोजित होने वाला लोकप्रिय दो दिवसीय आयोजन है। इसमें लाइव म्यूजिक, खाने-पीने के स्टॉल, शॉपिंग और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं। घटना के वक्त भी बड़ी संख्या में लोग फेस्टिवल में मौजूद थे।

इस गोलीबारी के बाद अमेरिका में सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Also Read: किम जोंग उन के न्योते पर 7 साल बाद उत्तर कोरिया जाएंगे शी जिनपिंग, वैश्विक राजनीति में बड़े फेरबदल के संकेत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.