मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हो चुका हूं, BJP छोड़ते ही शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान

Shehzad Poonawalla: भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर व्यंग्य किया और कांग्रेस की पुरानी सरकारों के फैसलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाए।

शहजाद पूनावाला ने वीडियो में कहा, “मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वह फेलियर हैं। 12 साल हो गए, लेकिन ठीक से तानाशाह नहीं बन पा रहे।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने गाली देने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही, जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस के इतिहास में अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया जाता है।

कांग्रेस सरकारों और राहुल गांधी पर लगाए आरोप

पूनावाला ने अपने वीडियो में केरल और कर्नाटक के कुछ मामलों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों पर केस दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इमरजेंसी लगाई गई थी और आंदोलनों के दौरान लोगों को जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा, “क्या मोदी जी, 12 साल हो गए, आप तानाशाह नहीं बन सके। आपने लेफ्ट लिबरल्स की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।”

कांग्रेस से शुरू किया था राजनीतिक सफर

शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में वह पार्टी के तेज-तर्रार प्रवक्ताओं में शामिल रहे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया।

Also Read: एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने संभाला डीसीएएस का पदभार, युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.