लखनऊ के इन रूटों पर नहीं मिलेगा जाम! DGP राजीव कृष्ण ने लॉन्च की ‘सिटी ट्रैफिक कंजेशन स्कीम’

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए आज पुलिस मुख्यालय ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। इस दौरान ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश और ADG ट्रैफिक ए. सतीश गणेश भी मौजूद रहे। डीजीपी ने सड़क हादसों में कमी लाने, जाम से निपटने और बड़े आर्थिक अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा पेश किया।

‘सिटी ट्रैफिक कंजेशन स्कीम’ और रोड मार्शल

प्रदेश के बड़े शहरों में रेंगते ट्रैफिक और घंटों लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ‘सिटी ट्रैफिक कंजेशन स्कीम’ लॉन्च की गई है।

रोड मार्शल: ट्रैफिक पुलिस अब ‘रोड मार्शल’ के रूप में तैनात होगी।

चिन्हित रूट: लखनऊ के बख्शी का तालाब से पॉलिटेक्निक जैसे 170 रूटों को चिन्हित किया गया है, जहां 40-50 किमी के स्ट्रेच पर विशेष फोकस रहेगा।

पीक टाइम मैनेजमेंट: दोपहर और शाम के समय जब 38-40 मिनट तक का कंजेशन टाइम होता है, वहां ट्रैफिक प्रेशर की पहचान कर बाधाओं को हटाया जाएगा।

Five E सिद्धांत: यह योजना एजुकेशन, अवेयरनेस, इंजीनियरिंग सुधार, एनफोर्समेंट और रिव्यू के ‘5E’ फॉर्मूले पर काम करेगी।

हादसों में कमी: रोजाना बच रही हैं 506 जानें

डीजीपी ने आंकड़ों के जरिए बताया कि पिछले 3 महीनों में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामलों में 450 की कमी आई है।

हाई-टेक उपकरण: सुरक्षा के लिए 25 नए इंटरसेप्टर फोर-व्हीलर और 68 टू-व्हीलर वाहन खरीदे गए हैं।

सटीक मॉनिटरिंग: 88 इकाइयों की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिनमें से 66 इकाइयों में हादसों में 75% तक की कमी दर्ज की गई है।

ट्रैफिक डेटा ऐप: अब 24 घंटे ट्रैफिक डेटा की ऐप से मॉनिटरिंग होगी, जिसमें हर 15 मिनट पर अपडेट मिलेगा।

GST चोरी और आतंकी मॉड्यूल पर प्रहार

प्रेस वार्ता में डीजीपी ने बड़े आर्थिक अपराध और सुरक्षा चुनौतियों पर भी जानकारी दी। प्रदेश में ₹450 करोड़ की GST चोरी का मामला सामने आया है। इसके लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है जो गहराई से जांच कर रही है। यूपी एटीएस ने एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जांच सही दिशा में है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Also Read: Basti News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर विवाद, आयोजक समेत 3 पर FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.