UP Election 2027: चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने 45 प्रभारियों की लिस्ट जारी की

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 45 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों और संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

इसे चुनावी रणनीति की शुरुआती कड़ी माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक आधार को विस्तार देने की तैयारी में जुट गई है।

पार्टी का दावा है कि पहली सूची तैयार करते समय अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी इसी तरह की सूची जारी की जाएगी।

45 सीटों पर चुनावी तैयारी होगी तेज

जारी सूची में जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समय रहते क्षेत्रवार तैयारी शुरू करने से चुनावी मुकाबले में बढ़त मिल सकती है।

पढ़िए लिस्ट…

ASP canditate List ASP canditate List

सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

पहली सूची (ASP List) में सामाजिक संतुलन बनाए रखने की रणनीति साफ दिखाई देती है। पार्टी ने विभिन्न वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर अपने बहुजन आधार को मजबूत करने का संदेश दिया है।

सूची में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), मुस्लिम समुदाय और सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पार्टी का कहना है कि स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले चेहरों को आगे लाकर बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की कोशिश की गई है।

आगे भी जारी होंगी नई सूचियां

आजाद समाज पार्टी (ASP) का कहना है कि यह सिर्फ पहली सूची है। आगामी दिनों में बाकी विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारियों और संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। पार्टी फिलहाल संगठन विस्तार, कार्यकर्ता नेटवर्क मजबूत करने और क्षेत्रवार चुनावी रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

Also Read: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को बताया आजीवन प्रेरणा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.