UP School Holiday: हीटवेव के चलते बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, जानिए अब कब खुलेगा स्कूल?

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है। पहले जहां स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे, वहीं अब छात्रों को 24 जून तक छुट्टियां मिलेंगी और नियमित पठन-पाठन 25 जून से शुरू होगा।

सरकार का कहना है कि बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हर साल 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

 

UP School Holiday: हीटवेव के चलते बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, जानिए अब कब खुलेगा स्कूल?

UP School Holiday: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2026 से हर साल 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस बदलाव का उद्देश्य गर्मी के चरम दौर में बच्चों को सुरक्षित रखना और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है।

शिक्षकों को तीन दिन पहले पहुंचना होगा स्कूल

हालांकि छात्रों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं, लेकिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 22, 23 और 24 जून को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान नए सत्र की तैयारियां पूरी की जाएंगी।

विद्यालयों में लेसन प्लान तैयार करने, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, पेयजल, शौचालय और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब को भी क्रियाशील रखा जाएगा।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छुट्टियां (UP School Holiday) बढ़ने के बावजूद आरटीई अधिनियम के तहत निर्धारित 220 कार्य दिवसों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Also Read: योगी सरकार का नया कदम, स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.