Bareilly News: पॉक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार, पुलिस ने नहर की पुलिया के पास से दबोचा
Bareilly News: बरेली के थाना भुता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नंदकिशोर (24 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम पड़ौली के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बीती 10 जून, 2026 को थाना भुता में वादी की तहरीर के आधार पर नंदकिशोर और उसके पिता ओमप्रकाश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें धारा 65, 333, 452, और 351(3) शामिल हैं, के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम (4(2) व 3/4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी और गिरफ्तारी
निरीक्षक योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछितों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम पड़ौली के पास पेट्रोल पंप पर मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में नहर की पुलिया पर खड़ा है। टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मजदूरी करता है और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपने की कोशिश कर रहा था। इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक योगेन्द्र यादव के साथ कांस्टेबल दीपक पंवार, रोहित कुमार और चालक गौरव कुमार की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: Kanpur News: बंदी से मारपीट के आरोप में डिप्टी जेलर और हेड वार्डर सस्पेंड

