शाहजहांपुर में दलित महिला से जबरन दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: शाहजहांपुर जिले के कांट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर राइफल दिखाकर दलित महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान जब महिला चीखी तो आरोपी अपनी राइफल और कपड़े छोड़कर भाग गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को बताया की थाना कांट क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने पति व बच्चों के साथ घर में बरामदे में सो रही थी। तभी आरोपी नीरज ठाकुर दीवार फांदकर घर में घुस आया।

एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को उठाने के बाद राइफल दिखाकर रसोई में ले गया और फिर दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए तो आरोपी अपनी राइफल, पैंट, जैकेट और मोबाइल भी वहीं छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, घर में घुसने समेत भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत आरोपी नीरज ठाकुर के विरुद्ध शुक्रवार रात में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Also Read: झांसी में बुलडोजर की कार्रवाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.