Relief From Gas And Acidity: गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, हाजमा होगा दुरुस्त
Relief From Gas And Acidity: पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज आजकल हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी बन गई हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। सही खान-पान और घरेलू नुस्खों से पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
बादाम का दूध पिएं

अगर आपको दूध हजम नहीं होता तो बादाम का दूध एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए 15 बादाम को रात भर भिगोकर सुबह पानी के साथ ब्लेंड करें। इसमें हल्दी, काली मिर्च और थोड़ा केसर मिलाएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, लेकिन काली मिर्च मिलाने से इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।
लैक्टोज इनटॉलरेंस के लक्षण

अगर दूध पीने के बाद पेट फूलना, जी मचलना, डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह लैक्टोज इनटॉलरेंस हो सकता है। ऐसे में सोया मिल्क, बादाम मिल्क, ओट्स मिल्क और कोकोनट मिल्क बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये उपाय:
– गुनगुना पानी: सुबह उठकर 1-2 लीटर गुनगुना पानी पिएं।
– पंचामृत जूस: गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर का जूस मिलाकर पिएं।
– गुलकंद का सेवन: गुलाब की पत्तियां, सौंफ, इलायची और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। रोज एक चम्मच सेवन करें।
– त्रिफला चूर्ण: रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।
कब्ज और गैस से राहत के लिए:
– सौंफ और मिश्री चबाएं।
– खाने के बाद भुनी हुई अदरक खाएं।
– अंकुरित मेथी का सेवन करें।
– जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी और अजवाइन का पानी लगातार 11 दिन तक पिएं।
Also Read: जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज टली, शूटिंग भी आगे खिसकी

