Symptoms Of Pyorrhea: पायरिया के कारण सड़ने लगते हैं दांत, मुंह से आती है भयंकर दुर्गंध – जानें बचाव और घरेलू उपाय

Symptoms Of Pyorrhea: मुंह की साफ-सफाई न रखने के कारण पायरिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे न केवल दांत कमजोर होकर सड़ने लगते हैं बल्कि मुंह से भयंकर दुर्गंध भी आने लगती है। पायरिया मसूड़ों की एक गंभीर बीमारी है, जो सही समय पर इलाज न मिलने पर जबड़े की हड्डी को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

पायरिया के प्रमुख लक्षण

– मसूड़ों में सूजन आना
– मुंह से लगातार बदबू आना
– दांतों और मसूड़ों में दर्द होना
– मसूड़ों से खून आना
– दांतों के बीच खाली जगह बनना

पायरिया के कारण

पायरिया का मुख्य कारण दांतों पर प्लाक का जमाव है। जब ओरल बैक्टीरिया मुंह में पनपने लगते हैं, तो वे प्रोटीन और खाने के कणों से मिलकर एक परत बना लेते हैं जिसे प्लाक कहते हैं। अगर यह प्लाक साफ नहीं किया जाता, तो यह कैल्शियम के साथ मिलकर कठोर टार्टर में बदल जाता है। इससे दांत और मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। बता दे, अगर नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश और फ्लॉस नहीं किया जाता या माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो पायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

पायरिया से बचाव के घरेलू उपाय

हल्दी का प्रयोग:
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो पायरिया की समस्या से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।
– थोड़ी सी हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर मसूड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
– 1 कप पानी में 1 टीस्पून लौंग और 1 टीस्पून हल्दी पाउडर डालकर 10-15 मिनट तक उबालें। इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करें।

Also Read: Health Fitness: सुबह खाली पेट चबाएं तुलसी के 4 पत्ते, ब्लड शुगर और इम्यूनिटी समेत कई समस्याओं का समाधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.