UP News: कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मथौली बाजार के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंशा चौहान (40), अवधेश चौहान (41) और कांता चौहान (65) के रूप में हुई है।  उसने बताया कि मारे गए ये तीनों लोग ऑटो में सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Read: लखनऊ में विवाह समारोह में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे दूल्हा दुल्हन, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.