Local Body Election: CM विष्णु देव साय की नगर पंचायत में BJP की हार, जानें कहां-कहां लहराया परचम?

Chhattisgarh Local Body Election Result 2025: छत्तीसगढ़ में नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में BJP का एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई है.

Chhattisgarh Local Body Election

दरअसल, लोकल बॉडी चुनाव में भी कांग्रेस का विधानसभा चुनाव की तरह सूपड़ा साफ हो गया है. चुनावी नतीजों से साफ है कि BJP ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है.

हालांकि, विष्णु देव साय की नगर पंचायत में बीजेपी चुनाव हार गई है. अगर इसे छोड़ दें तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर प्रदेश की जनता फिर से भरोसा जताया है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज (शनिवार) संपन्न हुई स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है. इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है. जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि BJP की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की लोक हितैषी योजनाएं, सुशासन और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्य प्रमुख कारण रहे.

वहीं, कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से इस बार भी उबरने में नाकाम रही, जिसका खामियाजा उसे मतगणना के नतीजों में भुगतना पड़ा है.

इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है. जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है.

Also Read: New India Co-operative Bank Scam: बैंक के पूर्व GM पर 122 करोड़ के घोटाले का आरोप, लूटी थी बैंक की तिजोरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.