महाशिवरात्रि पर मोनालिसा की किस्मत चमकी, नेपाल में भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी वायरल गर्ल !
Sandesh Wahak Digital Desk: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अब इंटरनेशनल पहचान बनाने की ओर बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। खास बात यह है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मोनालिसा नेपाल के एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं, जहां वे गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।
नेपाल में मोनालिसा का पहला इंटरनेशनल इवेंट

मोनालिसा को नेपाल के मल्लापुर पतोरा शहर में 26 फरवरी को होने वाले एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में नेपाल के एक बड़े म्यूजिक कंपोजर भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मोनालिसा अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं।
फिल्म डेब्यू से पहले मोनालिसा को मिला बड़ा मौका

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने कुछ दिनों पहले ही मोनालिसा को अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन किया था। इसके बाद से मोनालिसा एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे डायरेक्टर से अभिनय की बारीकियां सीखती नजर आईं। इस दौरान मोनालिसा के मेकअप में भी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिससे यह साफ हो गया कि वे अपने नए सफर के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
महाकुंभ से शुरू हुआ सफर, अब इंटरनेशनल मंच पर पहुंची मोनालिसा

मोनालिसा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 16 साल की मोनालिसा प्रयागराज के महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचती थीं, जहां किसी ने उनकी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दी। उनकी कंजी आंखें और नैचुरल ब्यूटी देखते ही देखते वायरल हो गईं और वे इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का फैसला किया और उनके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें तैयार किया।
Also Read: प्रतीक बब्बर की शादी पर परिवार में नाराजगी, भाई आर्य बब्बर का फूटा गुस्सा और कह दी ये बड़ी बात….

