UP News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का हुए शिकार, 6 की मौत, कई घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा इटावा कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर ग्राम नगला कन्हई के पास सोमवार सुबह लगभग सात बजे हुआ। एक ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल निवासी बच्चू सिंह (45), उनकी पत्नी कमलेश (40), और परिवार की लीला देवी (60) की मौत हो गई। वहीं, मोहन (50) और राजकुमारी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और हाईवे टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

ये सभी लोग राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम उतारदा से प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गए थे और सोमवार सुबह घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

सात अन्य लोग घायल

दूसरी दुर्घटना आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर हुई। यहां नेपाल के श्रद्धालु एक कार में यात्रा कर रहे थे, जब कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दंपति दीपा-गणेश और गंगा की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रा  के दौरान श्रद्धालुओं को नींद आ गई थी। जिसके बाद उन्होंने एक जगह रुककर चाय पी थी और फिर आगे यात्रा पर निकलने के बाद यह दुर्घटना घटी। ये सभी नेपाल के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी थे और 15 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे।

फिलहाल दोनों दुर्घटनाओं में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और उच्च अधिकारियों ने हादसों की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।

Also Read: Mahakumbh: स्कूल-रेलवे स्टेशन बंद, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, पढ़िए पूरा अपडेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.