UP News: अब्दुल्ला आजम को रामपुर कोर्ट से मिली जमानत, 17 महीने से जेल में हैं बंद

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे और पूर्व MLA अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर कोर्ट से बड़ा राहत मिल गई है। कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। अब्दुल्ला आजम पिछले 17 महीनों से हरदोई जेल में बंद है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद, रामपुर अदालत में शत्रु संपत्ति से जुड़े एक अन्य मामले के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई थी। इस मामले में रामपुर पुलिस ने दो नई धाराएं जोड़ने की अपील की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

अब्दुल्ला आजम खान के वकील ने जानकारी दी कि रामपुर MP/MLA कोर्ट के जज ने जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है, और जल्द ही वे जेल से बाहर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि अब्दुल्ला आजम को 2023 में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले और अन्य मामलों के चलते जेल भेजा गया था। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन रामपुर की अदालत में लंबित मामले के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ सके थे। अब रामपुर कोर्ट ने पुलिस की नई धाराओं को जोड़ने की अपील खारिज कर अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी है।

न्यायालय में अब्दुल्ला आजम के वकील ने तर्क दिया कि पत्रावली पर उनके वादी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं। पुलिस ने सह अभियुक्त के बयान पर उन्हें झूठा फंसाया है।

Also Read: उर्दू vs अंग्रेजी पर छिड़ी बहस…यूपी विधानसभा में सपा और बीजेपी के बीच…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.