Lucknow News: सुभासपा नेता ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई FIR, अरविंद राजभर से जुड़ा है मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने इंस्टाग्राम यूजर विवेक पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

धर्म प्रकाश चौधरी ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर विवेक पासी द्वारा पोस्ट किया गया था।

इतना ही नहीं, वीडियो में अरविंद राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया और जातिगत टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की गई। इसके अलावा, वीडियो में उनकी हत्या की धमकी भी दी गई थी।

सुभासपा नेता की शिकायत के आधार पर हजरतगंज थाने में विवेक पासी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 315(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT एक्ट) की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तो वहीं इस मामले में हजरतगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम इंस्टाग्राम आईडी और उसके उपयोगकर्ता की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: Bareilly News: पीएसी के सिपाही ने पत्नी की हत्या कर रची लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.