सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, दो लोगों की मौके पर मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लहरपुर मार्ग पर नगर पंचायत हरगांव के पास गन्ने से लदा एक ट्रक अचानक ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और गन्ना हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक ई-रिक्शा चालक और एक यात्री की दबकर मौत हो गई।

हादसे में चार मोटरसाइकिल भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा, आसपास की कुछ दुकानों का सामान भी नष्ट हो गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Lucknow: आज से बंद हुआ अमौसी एयरपोर्ट, आवाजाही पर लगी रोक, जानिए कब-कब चलेंगी फ्लाइट्स

Get real time updates directly on you device, subscribe now.