Lucknow: राजधानी में बदला स्कूलों का समय, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी में तेजी से बढ़ते तापमान के बीच राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी ने स्कूली छात्रों की सहूलियत के लिए गुरुवार को नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक छात्रों की कक्षाएं सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 12.30 तक ही संचालित होंगी। जिलाधिकारी की तरफ से जारी ये आदेश 25 अप्रैल से जिले भर के स्कूलों पर लागू हो जाएगा।

आगामी 25 अप्रैल से लागू होने वाले इस समय के मुताबिक जिले के सभी विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े 7:00 बजे से 7:30 बजे से दोपहर 12:30  बजे तक होगा। इसके साथ जारी हुए आदेश में ये भी कहा गया है कि छात्रों की खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराई जाए।

गौरतलब है कि यूपी में बीते बुधवार से ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में लगातार गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि गुरुवार को तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिन यूपी के कई जिलों में लू का प्रकोप बना रहेगा। लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, मुरादाबाद, आगरा और बुलंदशहर जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री के पार देखने को मिल रहा है।

Also Read: Sonbhadra: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की रायफल छीनकर भागा, मुठभेड़ में हुआ घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.