भारत की एकता और अखंडता को कोई भी तोड़ नहीं सकता है: नुसरत जहां

लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने निकाला कैंडल मार्च

Sandesh Wahak Digital Desk: पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कैंडल मार्च आयोजित किया। इस अवसर पर, उच्च न्यायालय की अपर शासकीय अधिवक्ता नुसरत जहां ने कहा कि “भारत की एकता और अखंडता को कोई भी तोड़ नहीं सकता। आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है, न जाति। इनका मकसद केवल समाज में डर और तनाव फैलाना है।”

भारत की एकता और अखंडता को कोई नहीं तोड़ सकता

नुसरत जहां ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाकर कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, “भारत विविध धर्मों और जातियों का देश है, और इसकी एकता को कोई नहीं तोड़ सकता।”

श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजा हुसैन रिज़वी, उच्च न्यायालय की अपर शासकीय अधिवक्ता नुसरत जहां, और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लिया। शहनाज फातिमा ने भी इस अवसर पर कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की और सरकार से आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

आयोजन में प्रमुख रूप से अपर शासकीय अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार सिंह, अधिवक्ता बिलाल वारसी, बजहुल कमर सिद्दीकी, अमित कुमार, मोहम्मद इमरान खान, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, वैभव संगम, और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Also Read: संघर्ष, मेहनत और सपनों को साकार करने के साहस की कहानी: अंकित ने बढ़ाया बाल शाश्वत…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.