बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, गहनों के साथ दबोचे गए दो नाबालिग चोर
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी के कई मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है, जिसमें 9 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु), 2 जोड़ी कुंडल (पीली धातु), और 1 अंगूठी (पीली धातु) शामिल हैं। इसके अलावा दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है, जिनकी संलिप्तता इन चोरी की घटनाओं में सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भूरा उर्फ कृष्णा और विकुल उर्फ छोटा इन दोनों को पुलिस ने विकास फार्म हाउस के पीछे ईंट-भट्ठे पर मजदूरों की झोपड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूरा उर्फ कृष्णा के खिलाफ पहले से ही छह मुकदमे पंजीकृत हैं, जबकि विकुल उर्फ छोटा के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। दोनों पर पहले भी चोरी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगे हैं।
गिरफ्तार किए गए दोनों बाल अपचारियों पर भी उपरोक्त मुकदमों में संलिप्तता पाई गई है और उन्हें पुलिस संरक्षण में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। थाना भोजीपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Also Read: Gonda News: बिना परमिट के काट डाले सागौन के पच्चीस पेड़, मुकदमा दर्ज

