खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बरेली में बड़ी कार्रवाई, 8.15 लाख की अवैध औषधियां सीज़, 3 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (जनपद बरेली, औषधि अनुभाग) द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान अवैध एवं नकली औषधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान विभाग ने 18 छापेमारी अभियानों के तहत 8.15 लाख रुपये मूल्य की अवैध औषधियों को जब्त किया है तथा तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

विभाग ने अवैध औषधि व्यापार में लिप्त 4 दोषियों के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। इसके अतिरिक्त 10 निर्माण इकाइयों और 12 रक्त केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित की गई है।

394 नमूनों की जांच, 23 अमानक घोषित

औषधि एवं कॉस्मेटिक के कुल 394 नमूने संकलित कर राज्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए थे, जिनमें 376 औषधियाँ, 6 कॉस्मेटिक व 12 वेटरनरी ड्रग्स शामिल थीं। जांच में 23 नमूने अमानक पाए गए, जिनमें से 20 को अधोमानक व 3 को मिथ्या छाप (Misbranded) घोषित किया गया। अधोमानक औषधियों में 14 प्रकरणों में दोषी पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध भी न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है।

अदालत में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामले

S.No      उत्पाद नाम   निर्माता स्थिति न्यायालय

1              Ncef-O Tablets  Park Pharmaceuticals     NSQ       CJM Court, Bareilly

2              Betniled Cream Maha Avtar Pvt. Ltd.       NSQ       CJM Court, Bareilly

3              MOX-250             Indian Healthcare            NSQ       CJM Court, Bareilly

4              Cefixime Tablets IP         Biochem Healthcare Pvt. Ltd.      NSQ       CJM Court, Bareilly

5              Antizine Syrup   Bonsai Pharma  NSQ       CJM Court, Bareilly

 

अन्य राज्यों में निर्माता कंपनियों पर सख्त संस्तुति

8 मामलों में संबंधित निर्माता कंपनियाँ उत्तर प्रदेश के बाहर की हैं। इन पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अब इन राज्यों से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा और जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के तहत नकली, अवैध और अधोमानक औषधियों के कारोबार में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित छापेमारी अभियान जारी रहेंगे।

Also Read: Firozabad: बिटुमिन ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 6 शातिरों को एसटीएफ ने दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.