Lucknow News: खाने के विवाद में युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तेदारी की रंजिश ने खौफनाक मोड़ ले लिया। रविवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। हैरानी की बात यह है कि हमलावर कोई और नहीं, बल्कि उसी के रिश्तेदार निकले। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को खाना खाने को लेकर युवक का अपने रिश्तेदारों से विवाद हुआ था। मामूली कहासुनी ने शाम होते-होते हिंसक रूप ले लिया और करीब शाम 5:15 बजे बंधा रोड पर कार से आए हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में अहम सबूत मिले हैं।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

चार टीमें गठित, हमलावरों की तलाश जारी

घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

Also Read: गुजरात मॉडल अब एमपी-हरियाणा में लागू, कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चयन को दी रफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.