कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू
नई दिल्ली: जून की शुरुआत आम जनता के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपए की कटौती की है। यह नई दरें आज, 1 जून 2025 से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपके शहर में अब कितनी है कमर्शियल गैस की कीमत
दिल्ली: पहले 1,747.50, अब 1,723.50 रुपये
कोलकाता: पहले 1,851.50, अब 1,826 रुपये
मुंबई: पहले 1,699, अब 1,674.50 रुपये
चेन्नई: पहले 1,906, अब 1,881 रुपये
घरेलू एलपीजी के दाम में नहीं हुआ बदलाव
घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वर्तमान में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा
भारत अपनी घरेलू एलपीजी खपत का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के अनुसार देश में भी LPG की कीमतें तय होती हैं। यही वजह है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा कर नई दरें जारी करती हैं।
Also Read: 11 सीनियर अफसरों को पछाड़कर राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी, जानिए इनके बारे में

