BCCI की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 2023-24 में 9,741 करोड़, IPL से आया सबसे बड़ा हिस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड क्यों कहलाता है।

हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 9,741 करोड़ रुपये की कमाई की है। खास बात यह है कि इस कुल कमाई का बड़ा हिस्सा—लगभग 60%—सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से आया है।

माइखेल की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने IPL से अकेले 5,761 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे यह साफ हो गया है कि आईपीएल न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सबसे सफल टी20 लीग बन चुकी है।

BCCI

कहां से कितना पैसा आया?

वित्त वर्ष 2023-24 में बीसीसीआई की कमाई के प्रमुख स्रोत इस प्रकार रहे:

  • IPL: 5,761 करोड़

  • ICC से हिस्सेदारी: 1,042 करोड़

  • रिजर्व्स और इनवेस्टमेंट्स: 987 करोड़

  • WPL (विमेंस प्रीमियर लीग): 378 करोड़

  • टिकट बिक्री और कमर्शियल राइट्स: 361 करोड़

दो साल में करीब 5,000 करोड़ की बढ़त

बीसीसीआई की कमाई में बीते दो वर्षों में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

  • 2021-22: 4,230 करोड़

  • 2022-23: 6,820 करोड़

  • 2023-24: 9,741 करोड़

इसका मतलब है कि बोर्ड ने दो साल में लगभग 5,511 करोड़ की अतिरिक्त कमाई की है। सिर्फ एक साल में ही 2,921 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

BCCI बना क्रिकेट की दुनिया का आर्थिक महाशक्त‍ि

आईसीसी से हिस्सेदारी, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, प्रायोजक, टिकट बिक्री और विभिन्न लीग्स से BCCI की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

इस आर्थिक ताकत के चलते ही भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में महिला क्रिकेट और घरेलू लीग्स के विस्तार के साथ BCCI की आमदनी में और तेजी से इज़ाफा होगा।

Also Read: IPL 2026: KKR से बाहर हो सकते हैं वेंकटेश अय्यर, इस खिलाड़ी की जगह SRH में मिलेगी एंट्री

Ask ChatGPT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.