यूपी में पहली बार रोबोटिक हिप ज्वाइंट सर्जरी की सुविधा, चंदन अस्पताल लखनऊ लाया अत्याधुनिक तकनीक
Lucknow News : उत्तर प्रदेश के चंदन अस्पताल ने आज एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य का पहला रोबोटिक हिप ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सिस्टम लॉन्च किया है। यह तकनीक दुनिया भर में पहले से ही कामयाब हो चुकी है, जिससे अब तक 6 लाख से अधिक सर्जरी की जा चुकी हैं।
क्या खास है इस तकनीक में?
इस सिस्टम में मेको रोबोटिक आर्म का उपयोग किया जाता है, जो हर मरीज़ की हड्डी की बनावट के अनुसार थ्री-डी मॉडल तैयार करता है। इससे सर्जन पहले से ही सटीक योजना बना पाते हैं और ऑपरेशन के दौरान रियल-टाइम फीडबैक मिलता है।
डॉ. नवीन श्रीवास्तव, संयुक्त चिकित्सा निदेशक, चंदन अस्पताल ने बताया, “यह तकनीक सर्जरी को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी बनाती है। मरीजों को कम दर्द होता है, रिकवरी तेज होती है और परिणाम अधिक सटीक मिलते हैं।”

किन मरीजों को मिलेगा फायदा?
-
हिप रिप्लेसमेंट (THR)
-
नी रिप्लेसमेंट (TKR)
-
यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट (UKR)
क्या यह तकनीक सभी के लिए सुलभ होगी?
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, “यह कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर मरीज़ का अधिकार है। हमने इसे अधिकांश हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत शामिल कराने की दिशा में काम किया है, ताकि आर्थिक बाधाएं इलाज में रुकावट न बनें।”
क्यों है यह तकनीक बेहतर?
-
सटीक कटिंग: रोबोटिक गाइडेंस से हड्डी की कटिंग में गलती की गुंजाइश नहीं।
-
कम दर्द और तेज रिकवरी: मरीज जल्दी चलने-फिरने लगते हैं।
-
कस्टमाइज्ड प्लानिंग: हर मरीज़ की शारीरिक संरचना के अनुसार सर्जरी की जाती है।

