UP News: योगी सरकार के निर्देश पर मंडल स्तरीय नियुक्तियों की शुरुआत, बृहस्पति तिवारी कोषाध्यक्ष नियुक्त

Sandesh Wahak Digital Desk: भाजपा संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बृहस्पति देव तिवारी को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से की गई है।

बृहस्पति देव तिवारी पिछले दो दशकों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के सच्चे व अनुशासित सिपाही के रूप में कार्य करते आए हैं। वे न सिर्फ पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, बल्कि संगठन के विभिन्न दायित्वों का भी पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करते रहे हैं।

भाजपा मंडल संगठन में नई जिम्मेदारियां

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मंडल अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा भाजपा का एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते, संगठन जो भी निर्देश देता है, मैं उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाता हूं। हमारा कर्तव्य है कि हम पार्टी की नीतियों और विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सभी वर्गों के उत्थान के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है फिर चाहे वो किसान हो, मजदूर, युवा, महिलाएं या व्यापारी।

बृहस्पति देव तिवारी ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन जो भी दिशा-निर्देश देगा, उनका वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से पालन करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव व ज्योति मिश्रा, मंत्री पारूल श्रीवास्तव, सौरभ राम सिंह, युवा नेता सार्थक प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा और जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बृहस्पति देव तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोषाध्यक्ष पद की भूमिका और भी प्रभावशाली होगी।

 

Also Read: Lucknow News: NIA स्पेशल कोर्ट में पेश हुआ छांगुर बाबा, ED को मिली 5 दिन की रिमांड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.