Lucknow News: स्कॉर्पियो से लोगों को रौंदने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार चलाकर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने और पुलिस से हाथापाई करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अक्षय सिंह उर्फ सागर सिंह के रूप में हुई है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

रविवार को तेलीबाग की रहने वाली नगमा नाम की एक महिला ने पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वरदानी हनुमान मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो (UP32PZ3317) चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके पति राजेश और दो अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जब मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की और गाड़ी लेकर भाग गया। घटना के बाद पीजीआई पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

criminal arrested

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे देवी खेड़ा रोड पर गन्ना अनुसंधान संस्थान के पास रोक लिया। रोके जाने पर भी आरोपी ने पुलिस के साथ हाथापाई की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अक्षय सिंह उर्फ सागर सिंह बताया, जो हुसैनगंज इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 29 साल है और वह उदयगंज में ‘प्रसिद्ध पूड़ी भण्डार’ नाम की एक दुकान भी चलाता है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को सीज कर लिया है।

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं 8 केस

पुलिस के मुताबिक, अक्षय सिंह एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली जैसे जिलों में कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, डकैती और अपहरण जैसे आरोप शामिल हैं।

Also Read: पुराने अंदाज में नजर आए लालू प्रसाद, बोले- भाजपा को अब नहीं आने देना है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.