बरेली पुलिस ने चलाया खास अभियान, 50 लाख रुपये के 265 खोए हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों तक पहुँचाने का काम किया है। एक विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये की कीमत के 265 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में इन फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर हर महीने यह विशेष अभियान चलाया जाता है। इसके तहत सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों की टीम मिलकर काम करती है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और अन्य तकनीकी तरीकों की मदद से इन फोनों को ट्रैक किया गया। इस साल मई महीने में चलाए गए अभियान में 265 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
पुलिस लाइन्स के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने इन फोनों को उनके मालिकों को सौंपा। लोगों ने इस पहल के लिए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 14 पुलिसकर्मियों को ₹2500 और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, जिससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो सके।
थानावार बरामदगी का विवरण
क्र.सं. थाना बरामद मोबाइल की संख्या
- 1 कोतवाली 22
- 2 बारादरी 21
- 3 इज्जतनगर 16
- 4 बहेड़ी 16
- 5 सर्विलांस सेल 14
- 6 भमौरा 14
- 7 नवाबगंज 13
- 8 किला 12
- 9 सुभाषनगर 12
- 10 आंवला 10
- 11 बिथरी चैनपुर 10
- 12 प्रेम नगर 9
- 13 सीबीगंज 9
- 14 मीरगंज 9
- 15 भुता 9
- 16 कैंट 7
- 17 फरीदपुर 7
- 18 फतेहगंज वेस्ट 7
- 19 भोजीपुरा 7
- 20 शेरगढ़ 7
- 21 हाफिजगंज 6
- 22 सिरौली 5
- 23 शाही 5
- 24 विशारतगंज 5
- 25 अलीगंज 4
- 26 देवरनियाँ 4
- 27 फतेहगंज ईस्ट 3
- 28 शीशगढ़ 2
- 29 क्योलड़िया 1
- कुल योग 265
Also Read: Siddharthnagar News: अखिलेश यादव ने किया ‘सिद्धार्थ विश्वविद्यालय’ पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन

