Varanasi News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना, बोले– अब और नहीं सहेंगे प्रताड़ना

Varanasi News: जिले के सफाई कर्मियों ने सोमवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजय तिवारी और जिला महामंत्री विजय भारती के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मी विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।

सफाई कर्मियों का कहना है कि जनपद के 1329 ग्रामीण सफाई कर्मियों में से करीब 160 को अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों के निजी कामों में लगाया जाता है। वे ड्यूटी छोड़कर निजी काम करते हैं और अगर कोई विरोध करे तो उसे वेतन रोकने या सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार डीपीआरओ को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सफाई कर्मियों की चेतावनी

धरने पर बैठे कर्मियों ने साफ कहा कि अब वे किसी भी प्रकार की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो वे विकास भवन सभागार में अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। इसका पूरा जिम्मा जिला प्रशासन का होगा।

रिपोर्ट- राजेन्द्र गुप्ता

Also Read: Gorakhpur News: एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, मुरारी लाल बंका के परिवार की जान बाल-बाल बची

Get real time updates directly on you device, subscribe now.