शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा: अमित शाह ने दिया था मंत्री पद का ऑफर

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2022 में भाजपा ने उन्हें योगी सरकार में शामिल होने पर मंत्री पद का ऑफर दिया था। हालांकि, उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें भाजपा की नीयत पर भरोसा नहीं था।

भाजपा से मिला ऑफर, लेकिन नहीं बने मंत्री

शिवपाल यादव ने बताया कि सपा से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी और उस दौरान भाजपा के भी संपर्क में थे। उन्होंने कहा—
“भाजपा ने मुझे मंत्री पद देने की पेशकश की थी, अमित शाह ने दिल्ली बुलाया भी था। लेकिन मेरा मन तैयार नहीं था। मुझे लगा उनकी नीयत सिर्फ परिवार को बांटकर फायदा उठाने की है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव से मतभेद के चलते 2018 में उन्होंने अलग पार्टी बनाई। मुलायम सिंह यादव ने भी उन्हें यही सलाह दी थी कि अगर अखिलेश बात नहीं करना चाहते तो अलग होकर अपनी पार्टी बनाओ।

“मैं हमेशा समाजवादी रहा”

शिवपाल ने कहा कि भाजपा के ऑफर को ठुकराने का कारण साफ था—
“अगर मुझे मंत्री बनना होता तो मैं दिल्ली चला गया होता, लेकिन मैं हमेशा से ही समाजवादी रहा हूं।”
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2019 में फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव में उनका मैदान में उतरना अमित शाह के कहने पर ही हुआ था।

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा परिवार की फूट का फायदा उठाना चाहती थी। उनका कहना था कि भाजपा चाहती थी कि यादव परिवार में कभी एकजुटता न हो और इसका राजनीतिक लाभ वे उठाते रहें।

Also Read: Varanasi News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना, बोले– अब और नहीं सहेंगे प्रताड़ना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.